Bitcoin Mining : बिना खरीदे बनिए बिटकॉइन इन्वेस्टर, जानें क्या होती है माइनिंग और किन चीजों की पड़ती है जरूरत

क्रिप्टो इकोसिस्टम एक आभासी दुनिया है, लेकिन वैल्यू पर चलती है. आप खरीदे बिना भी बिटकॉइन के मालिक बन सकते हैं, जी हां माइनिंग से. ऐसे में हम आज बिटकॉइन माइनिंग और इससे जुड़े दूसरे पहलुओं पर बात करें

होम क्रिप्टोकरेंसी
Bitcoin Mining : बिना खरीदे बनिए बिटकॉइन इन्वेस्टर, जानें क्या होती है माइनिंग और किन चीजों की पड़ती है जरूरत
 क्रिप्टोकरेंसी Reported by ख़बर न्यूज़ डेस्क, Edited by तूलिका कुशवाहा
क्रिप्टो इकोसिस्टम एक आभासी दुनिया है, लेकिन वैल्यू पर चलती है. आप खरीदे बिना भी बिटकॉइन के मालिक बन सकते हैं, जी हां माइनिंग से. ऐसे में हम आज बिटकॉइन माइनिंग और इससे जुड़े दूसरे पहलुओं पर बात करेंगे. 
Updated : January 26, 2022 12:38 IST
Bitcoin Mining करना जटिल प्रक्रिया होती है. (प्रतीकात्मक तस्वीर)
भारत सहित पूरी दुनिया में साल 2021 क्रिप्टोकरेंसी (cryptocurrency) के लिए बहुत ही अहम साल रहा. भारत में ही पिछले एक-दो सालों में इस नए-नए बाजार से लाखों नए निवेशक जुड़े हैं. हालांकि, इसमें कोई दोराय नहीं है कि क्रिप्टोकरेंसी और बिटकॉइन जैसे शब्द भले ही मेनस्ट्रीम का हिस्सा बन रहे हों, लेकिन ये कॉन्सेप्ट अभी भी अधिकतर लोगों के लिए विस्मय का विषय है. और विषय ऐसा भी है. क्रिप्टो इकोसिस्टम एक आभासी दुनिया है, लेकिन वैल्यू पर चलती है. आप खरीदे बिना भी बिटकॉइन के मालिक बन सकते हैं, जी हां माइनिंग से. ऐसे में हम आज बिटकॉइन माइनिंग और इससे जुड़े दूसरे पहलुओं पर बात करेंगे. 
हां, आप दुनिया की इस सबसे पुरानी क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन की माइनिंग कर सकते हैं और बिटकॉइन स्टोर कर सकते हैं. ब्लॉकचेन तकनीक से इस सबसे लोकप्रिय वर्चुअल करेंसी बिटकॉइन और डिजिटल करेंसी की माइनिंग की जा सकती है. माइनिंग क्रिप्टोग्राफिक इक्वेशन को (cryptographic equations) को हल कर क्रिप्टोकरेंसी पाने की प्रक्रिया है. इसमें बेहद उच्च क्षमता वाले कंप्यूटरों की जरूरत पड़ती है. कोई भी शख्स बिटकॉइन (bitcoin miner) की माइनिंग कर सकता है, लेकिन उसके पास विभिन्न सॉफ्टवेयर से लैस ज्यादा क्षमता वाला कंप्यूटिंग सिस्टम (computing system) होना चाहिए. साथ ही माइनिंग के लिए पर्याप्त मात्रा में बिजली आपूर्ति भी होना जरूरी है. 

Comments

Popular posts from this blog

SBI CREDIT CARD

Galaxy S21 FE 5G Only 5999/-

Availing Personal Loans is easier than ever