Business Idea: अपना कारोबार शुरू करने का अच्छा विकल्प, गांव से लेकर शहर तक हर जगह डिमांड, मुनाफा भी जोरदार
आज हम आपको एक ऐसा बिजनेस बता रहे हैं जिसकी डिमांड गांव से लेकर शहर तक है. साथ ही सरकार भी इसे बढ़ावा दे रही है. सरकार स्टार्ट-अप कंपनियों को बढ़ावा देने के लिए कई सारी योजनाएं लॉन्च कर चुकी हैं, जिसके फायदा उठाया जा सकता है.
Business Idea: बिजनेस शुरू करते वक्त उसकी डिमांड और मार्केट को देखना सबसे महत्वपूर्ण होता है. आज हम आपको एक ऐसा बिजनेस बता रहे हैं जिसकी डिमांड गांव से लेकर शहर तक है. साथ ही सरकार भी इसे बढ़ावा दे रही है. सरकार स्टार्ट-अप कंपनियों को बढ़ावा देने के लिए कई सारी योजनाएं लॉन्च कर चुकी हैं, जिसके फायदा उठाया जा सकता है.
यह बिजनेस है LED बल्ब बनाने का. LED Bulb की डिमांड काफी बढ़ गई है. इन बल्बों के आने के बाद रोशनी काफी हद तक बढ़ी है, जिसके साथ-साथ बिजली के बिलों पर भी लगाम लगी है. इस LED Bulb Business idea की वजह से कई लोगों को रोजगार भी मिला है, जिसकी ट्रेनिंग सरकार की तरफ से दी जाती है. यह बल्ब टिकाऊ होता है और लंबे समय तक चलता है. प्लास्टिक का होने की वजह से इसके टूटने का डर भी नहीं रहता.
LED को लाइट एमिटिंग डायोड कहते है. जब इलेक्ट्रॉन अर्धचालक पदार्थ से होकर गुजरता है तो छोटे कणों को रोशनी मुहैया करता है, जिन्हें एलईडी (LED) कहा जाता है. यह सबसे ज्यादा रोशनी देता है. बता दें एक LED बल्ब की लाइफ आमतौर पर 50000 घंटे या उससे ज्यादा होती है, जबकि CFL बल्ब की 8000 घंटे तक ही होती है.
शुरू कर सकते हैं बिजनेस
LED बल्ब बिजनेस को आप बेहद मामूली निवेश से भी शुरू कर सकते हैं. कम निवेश में इसे सबसे अच्छा बिजनेस माना जाता है. मिनिस्ट्री ऑफ माइक्रो, स्मॉल एंड मीडियम एंटरप्राइजेज के तहत कई संस्थान LED बल्ब बनाने की ट्रेनिंग देते हैं. अब हर जगह स्वरोजगार कार्यक्रम के तहत LED बल्ब बनाने की ट्रेनिंग दी जाती है. इसके साथ ही जो कंपनियां LED बल्ब बनाती हैं वो भी ट्रेनिंग मुहैया कराती है. इनसे भी संपर्क किया जा सकता है.
LED Bulb बनाने की ट्रेनिंग के दौरान आपको बेसिक आफ LED, Basic of PCB, LED Driver, Fitting-Testing, मैटेरियल की खरीद, मार्केटिंग, सरकारी सब्सिडी स्कीम के अलावा बहुत सारी चीज़ों के बारे में बताया जाएगा. अगर आप छोटे स्तर पर इसे शुरू करना चाहते हैं तो सिर्फ 50,000 रुपये में शुरू किया जा सकता है. इस काम के लिए आपको जरूर नहीं की कोई दुकान खोलनी है, इसे आप घर पर भी बड़े आराम से शुरू कर सकते हैं.
LED बल्ब बनाने से कमाई
एक बल्ब को बनाने में करीब 50 रुपये तक की लागत आती है और बाजार में यह बड़ी आसानी से 100 रुपये में बिक जाता है. यानी एक बल्ब पर दोगुना मुनाफा है. अगर आप एक दिन में 100 बल्ब भी बनाते हैं तो 5000 रुपये की सीधी कमाई आपकी जेब में आएगी. ऐसे में 1.50 लाख रुपये तक हर महीने आसानी से कमाए जा सकते हैं
Comments
Post a Comment