McDonald के इस मज़ाक से बने कई Grimacecoin क्रिप्टो टोकन, 24 घंटे में मचा दिया तहलका

Coindesk के अनुसार, इन नए बनाए गए टोकन में से एक ने $0.0007 (लगभग 0.05 रुपये) पर कारोबार करना शुरू किया और वापस 60 सेंट तक आने से पहले $2 (लगभग 150 रुपये) के अपने हाई पर पहुंच गया था।

McDonald के ट्वीट के बाद से क्रिप्टो मार्केट में आए कई नए Grimacecoin
24 घंटों में 285,000 प्रतिशत तक बढ़ा एक कॉइन
एक अन्य कॉइन $0.0007 (लगभग 0.05 रुपये) से पहुंचा $2 (लगभग 150 रुपये) पर

Tesla के सीईओ और लंबे समय से Dogecoin सपोर्टर एलन मस्क (Elon Musk) ने 25 जनवरी को McDonald's को ट्वीट कर DOGE को पेमेंट के रूप में स्वीकार करने के लिए का अनुरोध किया। इस ट्वीट पर McDonald ने जवाब दिया कि कंपनी अपने पेमेंट सिस्टम में केवल तभी बदलाव करेगी, जब टेस्ला "Grimacecoin" नाम के एक गैर-मौजूदा टोकन को स्वीकार करना शुरू कर देगी। जबकि मैकडोनाल्ड की प्रतिक्रिया साफ तौर पर मजाक थी, लेकिन कुछ डेवलपर्स ने इस मौके का फायदा उठाते हुए McDonald के ग्रिमेस के आधार पर एक क्रिप्टोकरेंसी बना डाली।

ट्वीट के तुरंत बाद, Grimacecoin नाम से दसियों क्रिप्टोकरेंसी की ट्रेडिंग शुरू हो गई और विभिन्न ब्लॉकचेन पर इनकी कीमतों में भी तेजी से बढ़ोतरी हो गई। विभिन्न डीसेंट्रलाइज्ड एक्सचेंज्स पर टोकन एक्टिविटी को मॉनिटर करने वाले टूल Dex Screener ने खुलासा किया है कि इस टोकन के कुछ अलग-अलग वेरिएंट ट्रेड हो रहे हैं। इन नेटवर्क्स में Binance Smart Chain (BSC), Polygon, Ethereum, Avalanche, और Fantom शामिल हैं।

Comments

Popular posts from this blog

SBI CREDIT CARD

Galaxy S21 FE 5G Only 5999/-

Availing Personal Loans is easier than ever