Shark Tank India: शार्क पर इन्वेस्टर भारी, अब इन मुश्किलों में घिरे अशनीर ग्रोवर

भारतपे के को-फाउंडर और मैनेजिंग डाइरेक्टर अशनीर ग्रोवर (ashneer grover) को कंपनी से बाहर किया जा सकता है. खबरों के अनुसार, 15 कर्मचारी पहले ही बाहर किए जा चुके हैं. जिन कर्मचारियों को निकाला गया है, उनमें ग्रोवर की पत्नी माधुरी जैन भी शामिल हैं.

विवादों से पुराना है अशनीर ग्रोवर का नाता
भारतपे से निकाली जा चुकी हैं पत्नी माधुरी जैन
कंपनी ने बयान जारी कर किया खंडन
रियलिटी शो शार्क टैंक इंडिया (Shark Tank India) के शार्क अशनीर ग्रोवर (Ashneer Grover) का विवादों से नाता बना रहता है. कोटक वेल्थ (Kotak Wealth Management) के एक कर्मचारी को फोन पर गालियां देने का आरोप लगने के बाद ग्रोवर की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही हैं. इस विवाद के बाद ग्रोवर को पहले ही छुट्टियों पर भेजा जा चुका है. अब उन्हें अपनी कंपनी भारतपे (BharatPe) से बाहर किया जा सकता है.

जांच में मिले फाइनेंशियल फ्रॉड के संकेत

मिंट की एक रिपोर्ट की मानें तो भारतपे के बोर्ड (BharatPe Board) ने ग्रोवर की सेवाएं समाप्त करने का निर्णय लिया है. अशनीर ग्रोवर भारतपे के को-फाउंडर और मैनेजिंग डाइरेक्टर (Co-Founder & Managind Director) हैं. रिपोर्ट में बोर्ड से जुड़े दो लोगों के हवाले से बताया गया है कि शुरुआती इंटरनल जांच में फाइनेंशियल फ्रॉड (Financial Fraud) के संकेत मिले हैं. कंपनी अब एक लॉ फर्म और रिस्क एडवाइजरी कंसल्टेंट से जांच करवा रही है, जिसका रिजल्ट 2 महीने में आ सकता है.

पहले ही निकाली जा चुकी हैं ग्रोवर की पत्नी

रिपोर्ट में यह दावा भी किया गया है कि पिछले सप्ताह भारतपे ने 15 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया. निकाले गए कर्मचारियों में ग्रोवर की पत्नी माधुरी जैन (Madhuri Jain) भी शामिल हैं. जैन भारतपे से जुड़ने से पहले फैशन बुटिक चला रही थी. भारतपे में शुरुआत में वह फाइनेंस और एचआर का काम देख रही थी. हालांकि भारतपे ने किसी भी कर्मचारी 

Comments

Popular posts from this blog

SBI CREDIT CARD

Galaxy S21 FE 5G Only 5999/-

Availing Personal Loans is easier than ever