Tweet से परेशान अरबपति, छात्र बोला- 37 लाख दो, बंद कर दूंगा अकाउंट
दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क (Elon Musk) को इन दिनों एक स्टूडेंट जैक स्वीनी (Jack Sweeney) ने परेशान करके रख दिया है. दरअसल, इस स्टूडेंट ने एक ट्विटर अकाउंट बनाया है. जिससे वह लगातार एलन मस्क के प्राइवेट जेट के रूट का अपडेट पब्लिक डोमेन में शेयर करते हैं.
SpaceX और Tesla के बॉस और दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क ( Elon Musk) इन दिनों Twitter अकाउंट से होने वाले Tweet से परेशान हैं. दरअसल, इस अकाउंट से उनके प्राइवेट जेट से जुड़ा हर अपडेट शेयर होता है.Elon Musk ने तो इस अकाउंट को बंद करने के लिए करीब पौने चार लाख रुपए देने का ऑफर एक छात्र को किया है ताकि ये ट्विटर बॉट (Twitter Bot) बंद हो जाए. लेकिन छात्र की डिमांड थोड़ा ज्यादा है. Twitter Bot ट्विटर बॉट एक प्रकार का सॉफ्टवेयर है जो ट्विटर एपीआई के जरिए ट्विटर अकाउंट को कंट्रोल करता है.
Comments
Post a Comment